Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

राजभवन पहुंचे सीएम धामी, गवर्नर को सौंपा इस्तीफा

देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे हैं। धामी ने गवर्नर गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।  गुरुवार को उत्तराखंड के चुनाव परिणाम आए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया है। कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही मिल पाई हैं। हालांकि सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं। सीएम धामी के साथ सतपाल महाराज, अरविंद पांडे और यतीश्वरानंद भी राजभवन पहुंचे।
उत्तराखंड में बीजेपी की नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो रही है। बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक होगी। इस बैठक में निर्वाचित विधायक अपना नेता चुनेंगे जिसे वो मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे। इसके बाद बीजेपी हाईकमान विधायक दल द्वारा चुने गए नेता को अपनी सहमति देगा। इस तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। मतगणना से पहले तय था कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन धामी खटीमा से चुनाव हार गए।