Breaking News
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को याद किया
  • उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तीखी बहस, सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हुआ बड़ा हादसा

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा टनल में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां शॉटक्रीट मशीन पलटने से पिथौरागढ़ के मजदूर की मौत हो गई. इस हादसे के बाद काम रोक दिया गया था. इस हादसे के बाद से मजदूर काफी डरे हुए है.

बताया जा रहा है कि मशीन सुरंग के पास ही काम कर रही थी, तभी मशीन अचानक पलट गई. मशीन की चपेट में आने से हेल्पर गोविंद कुमार की मौत हो गई. 24 साल का गोविंद कुमार उत्तराखंड के ही पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला था. इस मामले में चौकी प्रभारी जीएस तोमर ने बताया कि ये हादसे कैसा हुआ इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं.