Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून, न्यूज़ आई : बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मियाविंड जिला तरन तारण पंजाब, बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टा निवासी ग्राम सिहोरा बिलासपुर यूपी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा संदेह के आधार पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान और पूर्व आईएएस हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू निवासी खेमपुर गदरपुर और गुरुद्वारा श्री हर गोविंद सिंह, रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिह को आरोपी बनाया गया है।

बता दें कि, बाबा तरसेम सिंह की हत्या की खबर से बृहस्पतिवार को नानकमत्ता में शोक की लहर की लहर दौड़ गई। डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद नानकमत्ता कार सेवा डेरा परिसर में अर्धसैनिक बल तैनात है।