Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

मुख्य सचिव ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश में कहा कि इस तरह के गांवों की सूची तैयार की जाए। जिसके आस पास के जंगलों में वनाग्नि की अधिक घटनाएं हो रही हैं।

सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी और डीएफओ को जंगल की आग की रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक हर दिन रिपोर्ट दें कि प्रभागीय वनाधिकारी जंगल की आग की रोकथाम के लिए क्या कार्रवाई कर रहे हैं। यह भी बताएं कि किसी तरह की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनकी ओर से क्या कार्रवाई की जा रही है। क्रू स्टेसेन आदि में व्यवस्था दुरुस्त की जाए और पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

वनाग्नि की रोकथाम के लिए विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाए जाएं। सभी जिलाधिकारी लगातार यह जानकारी देते रहें कि कितने असामाजिक तत्वों और अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। सीएस ने यह भी निर्देश दिए कि पीरुल को हटाने का कार्य तत्काल प्रभाव से युद्ध स्तर पर किया जाए। बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डॉ रंजीत कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।