Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

पीएम मोदी के नेतृत्व में ये जीत ऐतिहासिक होगी: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल्स के नतीजों पर भी सीएम धामी ने बयान दिया. सीएम धामी ने कहा भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प पर मुहर लगाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. सीएम धामी ने कहा की लगभग सभी एग्जिट पोल्स भाजपा और एनडीए की प्रचंड जीत को दिखा रहे हैं, मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि 4 जून को आने वाले नतीजों में हमे इससे भी बड़ी विजय प्राप्त होगी। सीएम धामी ने कहा कि जनता ने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता पर ही अपना विश्वास जताया है व विपक्ष को पूरी तरह नकार दिया है एवं उनका कोई झुठा प्रचार एवं झुठा वादा काम नही आया व चार जून के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा व मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ लेगे।