Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

हरिद्वार चारधाम पंजीकरण केंद्र पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का लिया जायाजा

 हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई : बीते एक दो दिनों से चारधाम पंजीकरण केंद्र पर अव्यवस्थाओं की खबरें हैं. जिसके बाद आज सीएम धामी आज हरिद्वार पहुंचे. जहां सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की. साथ ही सीएम धामी ने यात्रियों को हो रही समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया. सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल ग्राउंड में चल रहे चारधाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री लाइन में लगे. श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे. उनसे पंजीकरण को लेकर आ रही समस्याओं के संबंध में बातचीत की. साथ ही मौके पर ही अधिकारियों को श्रद्धालुओं की समस्याओं के जल्द ही निराकरण के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा इस भीषण गर्मी में पंजीकरण केंद्र पर पीने के पानी की और अधिक व्यवस्था की जाएगी.