Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

सीएम सुरक्षा, आगामी विधानसभा चुनाव और कुंभ मेला को लेकर अलर्ट

देहरादून, न्यूज़ आई : आतंकवाद नियंत्रण, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, आगामी विधानसभा चुनाव, चारधाम यात्रा, कुंभ मेला और प्रमुख धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज डीजीपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संचालित भारत की पहली आतंकवाद निरोधी नीति प्रहार को प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया.

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टर बनाने से जुड़े इनपुट के मद्देनजर सभी जनपदों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है. साथ ही देश के बड़े राज्यों की कार्यप्रणाली और सफल ऑपरेशनों का अध्ययन कर राज्य एटीएस के अभियानों को उच्च पेशेवर स्तर पर अपग्रेड करने को कहा गया है और आतंकवाद की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए. चीन और नेपाल सीमा से सटे जनपदों में संदिग्ध गतिविधियों, घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी तत्वों की आवाजाही पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आईटीबीपी, एसएसबी, सेना, आईबी, राज्य पुलिस और एटीएस के अधिकारियों की उच्च स्तरीय इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए.

आगामी विधानसभा चुनाव और बढ़ती सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए. चारधाम यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने और आगामी कुंभ मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए ठोस सुरक्षा कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है.

साथ ही राज्य स्थापना दिवस, नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के मद्देनजर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए. सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी आगामी विधानसभा चुनाव, कुंभ मेला और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर 24 घंटे सघन निगरानी रखने को कहा गया. भड़काऊ सामग्री या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों को समय रहते चिन्हित करने के निर्देश दिए गए. साथ ही संवेदनशील और सांप्रदायिक मामलों से जुड़ी भ्रामक खबरों, छेड़छाड़ किए गए वीडियो, डीपफेक और अफवाहों का तत्काल आधिकारिक फैक्ट-चेक और खंडन जारी करने को कहा गया है.

Leave a Reply