Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

देहरादून, न्यूज़ आई : रविवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद वो स्वतंत्र भारत के 20वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. एनडीए सरकार में मोदी के अलावा 30 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की, 5 नेताओं ने राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 36 नेताओं ने राज्य मंत्री की शपथ ली है. बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे. इससे पहले लगातार तीन कार्यकाल तक वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे. 2019 में नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने. अब 2024 में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है.