Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की हलचल तेज !

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की हलचल तेज हो गई है. सूत्रों की मानें तो मोदी सरकार 2 के पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां पूरी कर ली गई है. कभी भी विस्तार किया जा सकता है. सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहला विस्तार व्यापक होने के आसार है. मौजूदा मंत्रिमंडल के कई लोगों को संगठन में भेजा जा सकता है. जबकि कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. क्षेत्रीय दलों को भी मंत्रिमंडल में एडजस्ट करने की तैयारी है. इस महीने के अंत में कभी भी हो सकता है विस्तार.
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दूसरे कार्यकाल के पहला मंत्रिमंडल विस्तार करना है. जिसको लेकर एक सप्ताह पहले ही एक के बाद एक कई बैठकें पीएम आवास पर आयोजित की गई. जिसमें पीएम ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की थी.