Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना की शुरुआत की

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना की शुरुआत की। योजना के तहत उत्तराखंड सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा के लिए दो बसों को हरी झंडी दिखा रवाना किया। रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री धामी ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा प्रदान की। इससे पहले देहरादून और नैनीताल जनपदों के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत 314 बच्चे प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सीएम ने कहा, उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 75 बच्चों का प्रतिवर्ष चयन कर रुद्रपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में उच्च तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाएगी। इन बच्चों को मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग जैसे विषय में तीन वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था भी की जाएगी। कहा, इन बच्चों के प्रशिक्षण का खर्चा सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। कहा, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को इस तरह के प्रशिक्षण प्रदान करने से उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आगे आने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, बोर्ड की सचिव दीप्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।