Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की भगवान शिव की उपासना

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ सावन के पहले सोमवार भगवान शिव की उपासना की। शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव की सीएम ने पूजन-अर्चना किया। इस दौरान सीएम धामी ने प्रभु शंकर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही सीएम ने सभी शिव भक्तों का कांवड़ यात्रा-2024 में स्वागत एवं अभिनंदन किया। कहा कि भगवान शिव से आपकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। यात्रा के दौरान मां गंगा की स्वच्छता एवं क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।