Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

अल्मोड़ा बस हादसे में दो प्रभारी एआरटीओ किए गए निलंबित

देहरादून, न्यूज़ आई : अल्मोड़ा बस हादसे में दो प्रभारी एआरटीओ निलंबित किए गए हैं। दोनों अफसरों को अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन न करने का गंभीर कृत्य मानते हुए निलंबित किया गया है। अल्मोड़ा के मारचूला में हुए बस हादसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सचिव परिवहन ने दो एआरटीओ को निलंबित कर दिया है। रचूला बस हादसे के मामले में परिवहन सचिव बृजेश संत ने प्रभारी संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) (प्रवर्तन) पौड़ी कुलवंत सिंह और परिवहन कर अधिकारी एवं प्रभारी एआरटीओ रामनगर नेहा झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दोनों अफसरों को अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन न करने का गंभीर कृत्य मानते हुए निलंबित किया गया है। दोनों अफसरों को परिवहन आयुक्त कार्यालय देहरादून में संबद्ध कर दिया गया है।