उत्तराखंड में सीएम धामी लॉन्च करेंगे यूसीसी पोर्टल, पूरी की गई सभी तैयारियां
देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 20 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड की नियमावली को मंजूरी मिल गई थी. उस दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने की तिथि के लिए कैबिनेट में सीएम धामी को अधिकृत किया था. अब इसके लागू किये जाने को लेकर सीएम धामी ने बड़े संकेत दिये हैं.
दिल्ली में चुनावी प्रचार प्रसार करने के बाद शनिवार को देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी लागू करने की दिशा में संकेत दिये. सीएम धामी ने कहा अगले एक से दो दिन में यूसीसी लागू करने की तिथि का ऐलान कर दिया जाएगा.
बता दें उत्तराखंड में यूसीसी लागू किए जाने संबंधित तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं. यूनिफॉर्म सिविल कोड का पोर्टल तैयार हो चुका है. इसके अलावा यूसीसी को लागू करने से संबंधित अधिकारियों की ट्रेनिंग भी कराई जा चुकी है. कुल मिलाकर यूनिफॉर्म सिविल कोड कि अब सारी प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 27 जनवरी को करीब 12.30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की घोषणा कर सकते हैं. जिसके चलते शासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं.
दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव मैं प्रचार प्रसार कर 25 जनवरी को देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बाबत संकेत दिए हैं कि जल्द ही यानी अगले 1 से 2 दिन में यूनिफॉर्म सिविल कोड उत्तराखंड में लागू हो जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूसीसी की सारी तैयारियां पूरी हो गई है. ऐसे में अगले एक-दो दिन में इसकी घोषणा कर दी जाएगी.
