Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

उत्तराखंड के दो अधिकारियों को मिला भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेट्री का स्तर

देहरादून, न्यूज़ आई :आई. ए. एस. अधिकारी डॉ . राघव लंगर और ज्योति यादव का चयन भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेट्री स्तर पर हुआ। माननीय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली ACC कैबिनेट समिति द्वारा कल इस बावत आदेश निकाला गया। केवल 16 अधिकारियों को ही संयुक्त सचिव के तौर पर भारत सरकार द्वारा इंपैनल किया गया है, जिसमें उत्तराखंड के दो अधिकारियों का नाम सम्मिलित हुआ है। इसे राज्य के लिये बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें कि 2009 आईएएस बैच में कुल 120 अधिकारी हैं, लेकिन मात्र 16 अधिकारी ही जॉइंट सेक्रेटरी के पद हेतु पात्र पाए गए।

उत्तराखंड के दोनों अधिकारी वर्ष 2009 बैच के हैं। राघव लंगर रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी सहित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,उच्च शिक्षा के अपर सचिव और नमामि गंगे परियोजना के कार्यक्रम निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। तेज तर्रार अधिकारी लंगर बतौर मंडल आयुक्त जम्मू (जम्मू कश्मीर), जिलाधिकारी पुलवामा एवं कठुआ के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार में निदेशक पद पर कार्यरत हैं।