Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ सीजन 4 की घोषणा

देहरादून, न्यूज़ आई : लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ ने रिलीज के 5 साल पूरे कर लिए हैं। इसी बीच प्राइम वीडियो ने कॉमेडी-ड्रामा के बहुप्रतीक्षित सीजन 4 की घोषणा की है। एक बार फिर से फुलेरा गांव के सचिव जी अपनी मंडली के साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने के लिए तैयार हैं।

साल 2020 में ग्रामीण जीवन पर बनी सीरीज ‘पंचायत’ का सफर शुरू हुआ था। अपने तीन शानदार पड़ाव पूरे कर चुका सीरीज का सीजन 4 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 जुलाई को प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसमें पसंदीदा किरदारों और उनके जीवन की कहानी का मजेदार सफर देखने को मिलेगा। सामने आए लेटेस्ट सीजन के वीडियो में सचिव जी, प्रधान जी और फुलेरावासियों को नई चुनौतियों का सामना करते और कुछ अनोखे कारनामों को अंजाम देते दिखाया जाएगा।

‘पंचायत’ में जितेंद्र कुमार ‘सचिव जी’ की भूमिका में हैं, साथ ही रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवर और पंकज झा जैसे बेहतरीन कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। ‘पंचायत’ ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित दिल को छू लेने वाली कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर सीरीज है।