Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर, ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में हुए शामिल

 हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे. जहां वे सबसे पहले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 रानीपुर हरिद्वार द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुये. इस दौरान उन्होंने कहा सरस्वती विद्या मंदिर काफी समय से पूरे देश में बच्चों को शिक्षा दे रहा है. उत्तराखंड में भी विद्या मंदिर और शिशु मंदिर अच्छा कार्य कर रहा है.

इस दौरान चारधाम यात्रा पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा सभी तैयारियां अब अंतिम चरण पर हैं. उच्च अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठक कर चारधाम यात्रा के कार्यों की समीक्षा की जा रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करना है. इसी के साथ सरल व सुगम सहज यात्रा व्यवस्था भी सरकार की प्राथमिकताओं में है. उन्होंने कहा चार धाम यात्रा उत्तराखंड के लिए एक आर्थिक लाइफ लाइन है. उन्होंने कहा हमारे द्वारा चारधाम यात्रा से जुड़े सभी धार्मिक संस्थाओं, तीर्थ पुरोहित हो या फिर टूरिस्ट गाइड टैक्सी ऑपरेटर इन सभी के सुझावों को लेकर कार्य किया जा रहा है.