Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

यमुनोत्री हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग, जल्द शुरू होगी हेली सेवा

देहरादून, न्यूज़ आई : 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है. ऐसे में सरकार और संबंधित जिला प्रशासन ने व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आई है. यमुनोत्री हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ने की सफल लैंडिंग करवा ली गई है.

यमुनोत्री धाम में गरुड़गंगा के समीप निर्माणाधीन हेलीपैड पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिग की. जानकारी के अनुसार यूकाडा का हेली दो दिन से लैंडिंग का प्रयास कर रहा था. जिसे बीते बुधवार को सफलता मिली. यमुनोत्री धाम के गरुड़गंगा के समीप यूकाडा की ओर से करीब 60 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल हेलीपैड का निर्माण कार्य कर रहा है.

हेलीपैड के सरफेस का कार्य पूरा हो चुका है. इसके बाद वहां पर स्थितियों और मौसम और हवाओं की जानकारी के लिए यूकाडा की ओर से हेलीकॉप्टर के लैडिंग का प्रयास किया गया. जानकारी के अनुसार पहले हेली ने मंगलवार को लैडिंग का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी कारणों से उसे वापस लौटना पड़ा. उसके बाद बुधवार दोपहर को हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिंग की. कुछ देर रूकने के बाद हेलीकॉप्टर यहां से वापस चला गया. बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गरुड़गंगा के पास बने हैलीपेड में हेलीकॉप्टर लैंडिंग ट्रायल सफल रहा है. यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा की धाम में हेली सेवा शुरू होने से यह चारधाम यात्रा और आपातकालीन स्थिति के लिए वरदान साबित होगा.