Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे लोगों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर अर्थदंड लगाने की भी बात कही गई है।

आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को देखते हुए बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा मार्ग पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और सुरक्षा तंत्र को सतर्क रखने के लिए अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।