Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

पंचायत ने रचा इतिहास, WAVES 2025 में शामिल होने वाली पहली सीरीज बनी

देहरादून, न्यूज़ आई : पंचायत एक मजेदार और भावनात्मक वेब सीरीज है, जो उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव की कहानी दिखाती है। इसमें अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार), एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, गांव की पंचायत का सचिव बनता है। मुंबई में रहे Waves Summit 2025  में ‘पंचायत’ का नाम शामिल हो गया है। एक खबर के मुताबिक पंचायत सीरीज को वेव्स में शामिल कर लिया गया है। यह सीरीज ग्रामीण जीवन, राजनीति और रिश्तों को हल्के-फुल्के अंदाज को दिखाती है। नीना गुप्ता (मंजू देवी), रघुबीर यादव (बृज भूषण) और चंदन रॉय (विकास) जैसे कलाकार इसके सीजन में नजर आ चुके हैं। अभी तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं। वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 1 से 4 मई तक होगा। यह एक बड़ा आयोजन है, जहां फिल्म निर्माता, अभिनेता और कहानीकार मिलकर फिल्मों, वेब सीरीज और डिजिटल कंटेंट के भविष्य पर चर्चा करेंगे। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रजनीकांत, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे सितारे शामिल होंगे।