Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

राज्य में फिल्म निर्माण व शूटिंग की अपार संभावनाएं: सीएम तीरथ सिह

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत से राधिका जी फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म की टीम ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को अपनी आने वाली फिल्म बूंदी रायता की शूटिंग लॉचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर फिल्म के डाइरेक्टर कमल चंद्रा, प्रोड्यूसर रवि गुप्ता आदि ने फिल्म के बारे में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश आदि विभिन्न स्थानों की पर की जाएगी। उन्होंने इस शूटिंग कार्यक्रम में सहयोग की भी अपेक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण व शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। सरकार भी इसके लिए प्रोत्साहित करती है। उन्हें भी पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके लिए राधिका जी फिल्म्स की पूरी टीम ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताया।