Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

गृहमंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग के बाद सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बड़ी बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेशन है. भारत की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के बदले के रूप में वाटर स्ट्राइक की गई. जिसके बाद बीती देर रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया. जिसमें पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म किया गया. भारत कड़े एक्शन के साथ एहतियात भी बरत रहा है. इसी कड़ी में देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए बड़े फैसले लिये जा रहे हैं. भारत पाक युद्द की आशंका को देखते हुए आज सीएम धामी ने भी देहरादून में हाईलेवल मीटिंग की.

सीएम धामी की इस हाई लेवल मीटिंग में कई बड़े विषयों पर चर्चा की गई. इसमें चारधाम यात्रा, बड़े डैम्स की सुरक्षा, राष्ट्रीय संस्थान आदि को लेकर बात की गई. इस बैठक में धामी ने अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की परिस्थितियों को देखते हुए चारधाम यात्रा पर खास ध्यान को कहा. साथ ही उत्तराखंड में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और बांधों और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतेजाम करने करने पर भी जोर दिया. सीएम धामी ने पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं.

प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए एवं प्रदेश में स्थित बांधों (Dams) और ऊर्जा संयंत्रों (Energy Plants) की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्प्रभावी किया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचार माध्यमों पर कड़ी निगरानी रखी जाए साथ ही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को सख्ती से रोका जाए। इस संवेदनशील समय में जमाखोरी व मुनाफाखोरी जैसी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने के साथ ही आवश्यक दवाइयों और संसाधनों का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सामुदायिक भवनों, धर्मशालाओं व अन्य सार्वजनिक स्थलों को राहत केंद्र के रूप में तैयार रखा जाए।