Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

सीएम धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी न मंजूर करने के निर्देश दिए

देहरादून, न्यूज़ आई : भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सात मई को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में हाई लेवल मीटिंग की. बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इंटरनेशनल बॉर्डर की परिस्थितियों को देखते हुए चारधाम यात्रा, उत्तराखंड में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बांधों और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतेजाम किये जाएं. उन्होंने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़ते हुए कार्मिकों के अवकाश मंजूर न किए जाएं. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए. लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन हर तरह से मदद के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष आभार व्यक्त किया है.