Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाहों पर न दें ध्यान, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें कॉल

देहरादून, न्यूज़ आई : भारत पाक तनाव के बीच चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति है. जिसे राज्य सरकार भी समझ रही है. जिसे देखते हुए उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में देशभर के श्रद्धलुओं के लिए संदेश जारी किया है.

सीएम धामी की ओर से जारी इस संदेश में लिखा गया है ‘प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है. अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं.

एक्स पर आगे सीएम धामी ने लिखा ‘ सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें. प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है’.

इसके साथ ही सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं. जिसमें श्रद्धालुओं के संशय को दूर किया जाएगा. सीएम धामी ने कहा राज्य सरकार लगातार चारधाम यात्रा को सफल बनाने में जुटी हुई. चारोंधामों में व्यवस्थाओं को मुकम्मल किया गया है. श्रद्धलुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए धामों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. चारधाम यात्रा मार्गों पर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है.