Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

राज्य सरकार चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि राज्य में चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हेली सेवाएं भी सुगमता से जारी हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सचिवों को समय-समय पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भेजा जाए, जिससे व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का आकलन किया जा सके और आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में समुचित दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि यात्रा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आगामी मानसून से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के भी निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित अन्य धार्मिक यात्राओं के लिए भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया।