Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

नजीबाबाद-कोटद्वार राजमार्ग का निर्माण कार्य जल्द किया जाएगा शुरू

देहरादून, न्यूज़ आई : नजीबाबाद-कोटद्वार राजमार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी अनुमति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य न होने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन के साथ बैठक कर नाराजगी जताई। इस पर केंद्रीय सचिव ने विभागीय अधिकारियों को तत्काल काम शुरू करने और जल्द से जल्द पेड़ काटने के आदेश दिए। दिल्ली प्रवास के दौरान विस अध्यक्ष ने केंद्रीय सचिव के साथ बैठक में कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को धरातल पर उतारने पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय सचिव से निर्माण शुरू करने के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश देने का आग्रह किया। विस अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार बाईपास का निर्माण अति आवश्यक है। कोटद्वार क्षेत्र में नेशनल हाईवे के तहत आने वाला बाईपास सड़क आर्मी फायर रेंज के पास से होते हुए लालपानी, रतनपुर, जीतपुर क्षेत्र से होकर एनएच-534 पर मिलेगा।