Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में 24 मई को चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में 24 मई को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहरी विकास निदेशालय ने इसके निर्देश जारी करते हुए अभियान की तस्वीरें भी निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा है।शहरी विकास निदेशक नवनीत पांडेय ने बताया कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय देशभर में स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में 24 मई को एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत निकाय के प्रत्येक वार्ड में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता अभियान संचालित होगा, जिसमें वार्ड के सभी आवासीय एवं व्यवासायिक क्षेत्रों में सफाई की जाएगी। नागरिकों को गीला व सूखा कूड़ा अलग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। सभी मलिन बस्तियों में साफ-सफाई की जाएगी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। सभी बड़े नालों की साफ-सफाई की जाएगी। आसपास के नागरिकों को घर का कूड़ा नालों में न डालने के प्रति जागरूक किया जाएगा। निकायों के सभी पार्कों व स्मारकों की भी सफाई की जाएगी। सभी जल स्त्रोतों नदी, तालाब, पोखर, गदेरा आदि की भी सफाई की जाएगी। सभी सार्वजनिक शौचालयों की भी सफाई होगी।