Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

नमस्कार, मैं पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं…! सीएम ने शिकायतकर्ताओं से की बातचीत

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की सक्रियता की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया। उन्होंने पूछा –आपका काम हुआ कि नहीं?। सीएम ने पिछली बैठक में सभी विभागों को तय समयसीमा में शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए थे। अब इन निर्देशों का पालन हुआ या नहीं, यह जानने के लिए उन्होंने आवेदकों से स्वयं बात की। उत्तरकाशी की लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनकी पारिवारिक पेंशन की समस्या अब सुलझ चुकी है।

रुद्रप्रयाग के जगदम्बा प्रसाद नौटियाल ने मेडिकल बिल भुगतान की शिकायत की थी, जिसका समाधान भी हो गया है। वहीं, नैनीताल निवासी बहादुर सिंह बिष्ट ने भी बताया कि उनका जीपीएफ भुगतान कर दिया गया है

फॉलोअप में भी पूरी संवेदनशीलता
सभी शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप से ही समाधान संभव हो सका। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनता की शिकायतों का समाधान तय समय पर और प्रभावी ढंग से होना चाहिए।