Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

सीएम धामी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और ग्राउंड जीरो पर हालात का लिया जायजा

देहरादून, न्यूज़ आई : धराली में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद गुरुवार सात अगस्त को सीएम पुष्कर सिंह धामी पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण और पाबौ ब्लॉक में भी पहुंचे. यहां भी सीएम धामी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और ग्राउंड जीरो पर हालात का जायजा लिया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को तत्काल मदद देने का आश्वासन दिया है, बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए निर्देशित किया है. बता दें कि कल 6 अगस्त को पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण और पाबौ ब्लॉक के कई गांवों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया था.  दोनों इलाकों में जहां बारिश के कारण दो महिलाओं की मौत हुई थी तो वहीं नेपाली मूल के पांच मजदूर लापता हो गए थे, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है. सबसे ज्यादा नुकसान पाबौ के क्यार्द, कलुण, सेंजी और बुरांसी गांवों में हुआ तो वहीं थलीसैंण ब्लॉक के बांकुड़ा गांव में भी कुदरत के कहर के निशान देखे जा सकते है.