Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तरकाशी धराली आपदा, सीएम धामी ने दिया एक माह का वेतन

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तरकाशी धराली आपदा का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन भी मौके पर आपदा बचाव कार्य चल रहा है. इस बीच मुख्यमंत्री धामी ने ने अपना एक माह का वेतन आपदा पीड़ितों की सहायता के लिये देने का फैसला किया है. वहीं, उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन ने भी आपदा पीड़ितों की सहायता के लिये एक दिन का वेतन दान दिया है. ये राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जायेगी.

धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों के लिए देने की घोषणा की है.