Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

डीएम ने जिले में स्थापित कंट्रोल रूमों का किया निरीक्षण

पौड़ी/देहरादून, न्यूज़ आई । जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को सुविधा पोर्टल, सी विजल व एमसीएमसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एनआईसी वेबसाइड में स्वीप कार्यक्रम, कोविड-19 गाइडलाइन, पर्यवेक्षकों के फोन नंबर, सहित अन्य जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन कार्मिकों की ड्यूटी शिफ्ट वाइज लगी है उनका नाम भी दर्ज करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव के तहत जिले में स्थापित कंट्रोल रूमों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान पाया गया कि सुविधा पोर्टल में कुल 28 परमिशन प्रत्याशियों द्वारा ली गई है। जिसमें गाड़ी, रैली, लाउडस्पीकर, पोस्टर, बैनर सहित अन्य शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने सि विजिल, निर्वाचन नामावली में दर्ज होने वाले नामों की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। कहा की कंट्रोल रूमों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और कोविड गाइडलाइन का पालन भी करें। इसके अलावा उन्होंने एमसीएमसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन प्रत्याशियों के टिकट फाइनल हो चुके हैं उनकी सूची तैयार कर चस्पा करें। कहा कि प्रतिदिन सोशल मीडिया में प्रत्याशियों द्वारा की जा रही गतिविधि को रिकॉर्ड रखें।