Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच हाईवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

देहरादून, न्यूज़ आई : केदारघाटी के बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए टेकऑफ करते समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आने पर पायटल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस दौरान पायलट के पीठ में चोट आई है। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित हैं। पायलट को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

शनिवार को दोपहर 1.02 बजे क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर ने पांच यात्रियों के साथ बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर हेलिपैड से बमुश्किल दो मीटर ऊपर ही उठ पाया था कि कुछ तकनीकी खामी आ गई, जिसे भांपते हुए पायलट ने हेलिपैड से ठीक नीचे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। जिससे हेलिकॉप्टर की टेल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी कार पर जा गिरी। साथ ही हेलिकॉप्टर के पंखों के चपेट में आने से दुकान का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से उस समय हाईवे पर कोई वाहन और राहगीर नहीं गुजर रहा था।

बता दें कि क्रिस्टल हेलीकॉप्टर की बड़ासू के पास मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर हार्ड लैंडिंग कराये जाने के कारण दोनों और से फिलहाल यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गया है. हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाए जाने में अत्यधिक समय लगना संभावित है. ऐसे में प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया कि वे फिलहाल जहां पर हैं, उसके आस-पास ही रुक जाएं. उक्त क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर को हटाए जाने के पश्चात इस स्थल पर वाहनों की आवाजाही को सुचारु किया जाएगा.