Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

तीन साल में आर्यन हेली कंपनी का दूसरा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश

देहरादून, न्यूज़ आई: केदारनाथ यात्रा में बीते तीन वर्ष में आर्यन हेली एविएशन का दूसरा हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। इससे पूर्व 18 अक्तूबर 2022 को केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ किया था और गरुडचट्टी के समीप क्रैश हो गया था। इस हादसे में भी पायलट सहित सात लोगों की मौत हेा गई थी।

वर्ष 2018 में आर्यन हेली एविएशन के साथ आर्मी एविएशन से सेवानिवृत्त हुए लेफ्टिनेंट कर्नल 57 वर्षीय अनिल सिंह पायलट की जिम्मेदारी निभा रहे थे। यह उनकी आखिरी उड़ान थी और उसके बाद उन्हें अपने घर वापस लौटना था। लेकिन हेलिकॉप्टर क्रैश होने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

इधर, रविवार को भी आर्यन हेली एविएशन के पायलट सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान ने जैसे ही केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ किया, कुछ ही दूरी तय कर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह, अनहोनी ही है कि दोनों हेलिकॉप्टर क्रैश होने का बड़ा कारण अचानक छाया घना कोहरा रहा। रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री केदारनाथ से दर्शन कर गुप्तकाशी लौट रहे थे। रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री केदारनाथ से दर्शन कर गुप्तकाशी लौट रहे थे।