Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

एजबेस्टन में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं शुभमन

न्यूज़ आई: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में जारी है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 310 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 114 रन और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक नाबाद 99 रन की साझेदारी हो चुकी है। गिल ने इंग्लैंड में लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। यह उनका बतौर कप्तान दूसरा और टेस्ट में सातवां शतक रहा। वह एजबेस्टन के मैदान पर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आने के बाद से उन्होंने इस बैटिंग पोजिशन को किंग विराट कोहली की तरह अपना बना लिया है। इतना ही नहीं गिल इंग्लैंड में लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान भी बन गए हैं।