Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

उत्तराखंड के छह राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस

देहरादून, न्यूज़ आई : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन कार्यालय समय-समय पर प्रदेश में मौजूद राजनीतिक दलों की सक्रियता की निगरानी करता रहता है. इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने प्रदेश में मौजूद 6 राजनीतिक दलों को चिन्हित किया है. इन दलों ने पिछले 6 सालों से किसी भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है, जिसके कारण 6 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी राजनीतिक दल ना तो पिछले 6 सालों से चुनाव में प्रतिभा कर रहे हैं और ना ही उनके कार्यों का कोई पता मिल पाया है. जिसके चलते इन सभी राजनीतिक दलों को अगले 15 दिन यानी 21 जुलाई की शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब देने हैं. उत्तराखंड में 42 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से कई दल ऐसे हैं जो पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs- Registered Unrecognized Political Parties) बने रहने की आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं. जिसके चलते प्रदेश के 6 राजनीतिक दलों को चिन्हित किया गया है.

इन 6 दलों की अंतिम डीलिस्टिंग का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग को लेना है. देश में राजनीतिक दलों (राष्ट्रीय/राज्यीय/अमान्यता) का रजिस्ट्रेशन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाता है.