Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

सीएम धामी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

देहरादून, न्यूज़ आई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार 20 जुलाई को उत्तराखंड के दौरे पर थे. इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देहरादून भी आए और उन्होंने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात भी की. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया.

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी को चारधाम के प्रसाद के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालया” के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए. इस दौरान दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई.

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का कांवड़ यात्रा पर बयान: वहीं हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी कांवड़ यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति का प्रतीक है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु हजारों किलोमीटर दूर से मां गंगा का पवित्र जल लाकर अपने गांव, शहर या मोहल्ले में शिवलिंग का अभिषेक करते हैं.

उपद्रव फैलाने वालों को दी चेतावनी: सीएम सैनी ने कहा कि कांवड़ केवल धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि ये आस्था, समर्पण और अनुशासन का पर्व है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यदि कोई शरारती तत्व इस (कांवड़ यात्रा) श्रद्धा की आड़ में उपद्रव फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जनता से अपील की कि सभी यात्रा की गरिमा बनाए रखें और शांतिपूर्वक इसे संपन्न करें.