Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

इलेक्शन कमीशन ने जारी किया बिहार में SIR का पहला ड्राफ्ट

देहरादून, न्यूज़ आई: चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद शुक्रवार (1 अगस्त) को वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी कर दिया है. इस संसोधित वोटर लिस्ट ड्राफ्ट की कॉपी सभी मान्यता प्राप्त पॉलिटिकल पार्टियों को भेजी गई है. बिहार के जिला निर्वाचन अधिकारियों ने 38 जिलों में रिवाइज्ड वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट की फिजिकल और डिजिटल कॉपी राजनीतिक दलों को सौंप दी है. चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट अपलोड कर देगा. सभी मतदाता अपना नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के जरिए चेक कर सकेंगे. अगर किसी का नाम कट जाता है तो वह चुनाव आयोग के पास आपत्ति दर्ज करवा सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि बिहार के सभी मतदाता या राजनीतिक दल संशोधित वोटर लिस्ट में 1 अगस्त से 1 सितंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं.