Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

देश के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को हराया

देहरादून, न्यूज़ आई : सी.पी. राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति बन गए हैं. एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के बी. सुदर्शन रेड्डी को हरा दिया. उन्हें सैलरी के साथ-साथ तमाम सुविधाएं मिलेंगी. अहम बात यह है कि देश के उपराष्ट्रपति को नियमित वेतन नहीं मिलता है, बल्कि उन्हें राज्यसभा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सैलरी दी जाती है. इसके साथ बंगला और गाड़ी भी मिलती है.

सी. पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार (9 सितंबर) को उपराष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत बताया और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प जताया. उन्होंने 452 वोट हासिल करके उपराष्ट्रपति चुनाव जीता, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले.

राधाकृष्णन ने जीत के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में कहा, ”दूसरे पक्ष (विपक्षी गठबंधन) ने कहा कि यह (चुनाव) एक वैचारिक लड़ाई है, लेकिन मतदान के पैटर्न से हमें लगता है कि राष्ट्रवादी विचारधारा विजयी हुई है.” उन्होंने कहा, ”यह हर भारतीय की जीत है, हम सभी को मिलकर काम करना होगा. अगर हमें 2047 तक विकसित भारत बनाना है तो विकास पर ध्यान केंद्रित करना होगा.”