Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में छह प्रस्तावों को मिली मंजूरी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली। बैठक में शिक्षा, शहरी विकास, आवास, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन समेत अन्य विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

कैबिनेट में आए छह मामले
-उच्च न्यायालय में अधिष्ठान कार्यालय में दो अधिवक्ताओं के पदों का किया। वरिष्ठ प्रमुख,निजी सचिव और आशुलिपिक पदों पर सूजन

-उधम सिंह नगर जिले में 9.918 जिला विकास प्राधिकरण को भूमि आवंटित की गई।

-देहरादून शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेट बनाया गया।

-पशुपालन विभाग के तहत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी। राज्य के नौ पर्वतीय जिलों के लिए योजना को लाया गया।

-दो करोड़ 25 लाख 85 हजार सब्सिडी में राशि दी जाएगी।