Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

आज उत्तरकाशी में ही रहेंगे सीएम धामी, राहत एवं बचाव कार्यों पर रखेंगे नजर

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी में रहेंगे और धराली में राहत एवं बचाव कार्यों पर कड़ी नजर रखेंगे. मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर बचाव अभियान की समीक्षा भी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी और स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरी तत्परता से बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘पूरा धराली आपदा की चपेट में आ गया है, और कल की घटना के बाद कई चरणों में वहाँ मलबा आया है. मैंने आज वहाँ जाकर लोगों से मुलाकात की, उनसे बात की और घटना की जानकारी ली. आपदा से सब कुछ तबाह हो गया. इसके साथ ही, शाम तक सेना के जवानों ने लगभग 190 लोगों को बचा लिया है. उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है. अभी घायलों को भी वहाँ से रेस्क्यू करके उत्तरकाशी लाया जा रहा है. कई जगहों पर भूस्खलन से पूरा संपर्क मार्ग पूरी तरह प्रभावित हुआ है. सरकार सभी व्यवस्थाएँ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री ने भी हमें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है, और उनके मार्गदर्शन में हम आपदा पीड़ितों की समुचित मदद करेंगे.’