Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

98 आपदा प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि दी, सीएम ने की थी घोषणा

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज धराली गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि का वितरण शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने सोमवार को धराली गांव में जाकर आपदा प्रभावितों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। धराली में आपदा प्रभावित 98 प्रभावितों के लिए सहायता राशि के चेक मौके पर वितरण के लिए भेजे गए थे।  प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में आज प्रभावित लोगों के साथ जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने भोजन किया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ है। आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में आम जीवन को पटरी पर लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। राहत शिविरों में प्रभावितों के रहने-खाने तथा चिकित्सा सहायता की समुचित व्यवस्था की गई है।