Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

राजधानी दून में बड़ा हादसा, इंदिरानगर स्थित स्कूल में लगी भीषण आग

देहरादून, न्यूज़ आई: थाना वसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर को इंदिरा नगर में स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल में भीषण आग लग गई. घटना के वक्त बच्चे भी स्कूल में ही थे. आग लगने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला गया. आनन फानन में स्कूल प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया.

जानकारी के अनुसार आज दोपहर को इंदिरा नगर में स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई. उस दौरान स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. जब स्टोर रूम से आग बाहर फैलानी शुरू हुई तो स्कूल में हड़कंप मच गया. स्कूल के टीचरों ने बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला. गनीमत यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित स्कूल से बाहर आ गए. साथ ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही थाना वसंत विहार पुलिस ओर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची.