Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा का दून एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों से स्वागत

देहरादून, न्यूज़ आई : भारत के महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पहुंची ऑल राउंडर स्नेह राणा का देहरादून एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। स्नेह राणा सनौला, देहरादून की रहने वाली हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर स्नेहा राणा ने देहरादून एयरपोर्ट पर कहा कि टीम इंडिया की कड़ी मेहनत से विश्व कप जीत पाए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य उत्तराखंड की स्नेह राणा से फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि घोषित की ।