Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

ऋषभ पंत की घटिया बैटिंग को लेकर लोगों ने उन्हें जमकर किया ट्रोल

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन देखने को मिला है. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारत का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया. फैंस को ऋषभ पंत से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने जूझते नजर आए. काइल जेमिसन की बाहर जाती गेंद पर ऋषभ पंत स्लिप में टॉम लैथम के हाथों लपके गए. ऋषभ पंत की घटिया बैटिंग को लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘स्पाइडरमैन आया और स्पाइडरमैन गया.’