Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

कोविड को झेलना बहुत मुश्किल: भूमि पेडनेकर

कोविड-19 से जूझ रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दुआ और चिंता करने वाले अपने प्रशंसकों और फॉलोवरों का आभार जताने के लिए मंगलवार को इंस्टाग्राम का सहारा लिया. अभिनेत्री ने सभी से महामारी की दूसरी लहर के बीच बाहर न निकलने का अनुरोध किया और चेतावनी देते हुए कहा कि कोविड को झेलना बहुत मुश्किल है, जितनी कल्पना की जा सकती है, उससे भी मुश्किल.
भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सभी को नमस्कार .. मैं आप सबसे मिल रहे प्यार से बहुत अभिभूत हूं. मेरे खातिर दुआ करने के लिए धन्यवाद. क्षमा करें, मुझे आपके संदेशों, कॉलों या डीएमएस पर जवाब देने का मौका नहीं मिला है. मैं कल सोने और कोविड से लड़ने में बिताया. बस, यही कहना चाहती हूं कि आप बीमार नहीं होना चाहते, तो घर में ही रहें और बाहर कदम न रखें, अगर वास्तव में बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें.”