Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

सड़क हादसे में घायलों को अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज, सीएम धामी ने दिएअहम निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावितों को आयुष्मान योजना के अलावा अन्य अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, सीएम धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक हुई. बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जाए.

सीएम धामी ने निर्देश दिए कि पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए. वाहन ओवरलोडिंग न हो. यातायात के नियमों के पालन के लिए लोगों को नियमित रूप से जागरूक किया जाए. यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर ध्यान दिया जाए. इसके साथ ही बस अड्डों पर लगातार स्वच्छता और सुरक्षा से संबंधित अभियान चलाया जाए. यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए. इसके अलावा सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए रिस्पांस टाइम कम से कम रखा जाए. सीएम धामी ने निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से प्रभावित ऐसे क्षेत्रों जहां भीड़-भाड़ और ज्यादा आवागमन होता है, वहां सड़कों के मरम्मत कामों को प्राथमिकता पर किया जाए. रोड सेफ्टी के लिए जिलों में जो अच्छी पहल हुई है, उनको बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में लिया जाए.