Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा

देहरादून, न्यूज़ आई : देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान राजधानी दिल्ली में हुए मुख्य समारोह में कर्तव्य पथ पर सैन्य परेड और सांस्कृतिक झांकियां निकाली गई। इस सैन्य परेड के जरिए दुनिया ने भारत की ताकत देखी। साथ ही दुनिया ने आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती ताकत को भी देखा। इस साल की सैन्य परेड कई मायनों में खास रही।

इस साल सैन्य परेड में पहली बार हुआ कि तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी पेश की गई। तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी में ऑपरेशन सिंदूर की ताकत को प्रदर्शित किया गया। इस झांकी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर- संयुक्तता के माध्यम से विजय’ रही। दरअसल सेना का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और इसके तहत थिएटर कमांड की स्थापना की गई है। थिएटर कमांड के तहत तीनों सेनाएं एक होकर समन्वय के साथ दुश्मन पर हमला करती हैं, जिससे सेना की मारक क्षमता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की विजय में इस एकीकृत कमांड ने शानदार प्रदर्शन कर दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए। साथ ही परेड में सेना के हथियारों को चरणबद्ध तरीके से वास्तविक युद्ध की तर्ज पर पेश किया गया, जिसे बैटर एरे फॉर्मेट कहते हैं। यह भी इस साल पहली बार देखने को मिला। कर्तव्य पथ पर हुई परेड में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखी। परेड में बहुत से स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर, रुद्र प्रहार; युद्धक टैंक- भीष्म, अर्जुन; गन सिस्टम- धनुष, अमोघ और आकाश वेपन सिस्टम ने मेक इन इंडिया की ताकत दिखाई।