Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

पीएम मोदी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, राष्ट्रपति बाइडन को दिया देवभूमि का ये खास तोहफा

न्यूज़ आई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। पीएम मोदी का ये दौरा काफी खास है। पीएम मोदी ने इस खास मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात की और उनको तोहफे दिए। पीएम मोदी के द्वारा दिया गया ये तोहफा काफी खास है और उत्तराखंड के लिए तो ये गर्व का प्रतीक बन गया है। आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कुछ उपहार भेंट स्वरूप दिए हैं। जिनमें एक खास बॉक्स शामिल है। इस बॉक्स में जो उपहार है वो भारत के हर एक राज्य की खासियत को दर्शाता है। जी हां इस बॉक्स में दस दान राशियां हैं। आईए जानते हैं क्या है ये दस दान राशि। गौदान (गाय का दान), भूदान (भूमि का दान), तिलदान (तिल के बीज का दान), राजस्थान में हस्तनिर्मित, 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का हिरण्यदान (सोने का दान), रौप्य दान (चांदी का दान), लवंदन (नमक का दान), बॉक्स में गणेश जी की मूर्ति है, एक दीया (तेल का दीपक), डिब्बे में पंजाब का घी है, झारखंड के टसर रेशम का कपड़ा, उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल और महाराष्ट्र का गुड़।