Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

आगामी निकाय चुनावों के लिए सभी निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया

देहरादून, न्यूज़ आई : आगामी निकाय चुनावों के लिए चल रहे ओबीसी सर्वेक्षण की रिपोर्ट न आने पर एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने अब अंतिम तिथि 30 जून कर दी है। इससे पहले आयोग तीन बार तिथि बढ़ा चुका है। आयोग बृहस्पतिवार से आगामी पांच दिन के दौरे पर अल्मोड़ा, बागेश्वर जा रहा है, जहां निकायों में हुए ओबीसी सर्वेक्षण पर सुनवाई की जाएगी। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के सदस्य सचिव ओमकार सिंह ने बताया कि सभी निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। 22 जून से आयोग अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के निकायों में हुए ओबीसी सर्वेक्षण की जनसुनवाई के लिए रवाना होगा। जनसुनवाई के दौरान आयोग वहां के जनप्रतिनिधियों, निकायों के अधिकारियों, प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेगा। गौरतलब है कि इस साल नवंबर में निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं, जिससे पहले सभी निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण कराया जा रहा है।