Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

पिथौरागढ़ में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ। बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। वाहन में सवार दस लोगों की मौत हो गई। हादसे में अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।  फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने दी। यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की सूचना पर नाचनी थाने से पुलिस, तेजम से राजस्व और आपदा राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र में है। जीप करीब 600 मीटर से अधिक गहरी खाई से गिरते हुए नदी तक जा पहुंची। जबकि लोगों के शव खाई के बीच नजर आ रहे थे। पिथौरागढ़ में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।