Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने सीएम संग मनाई होली

देहरादून, न्यूज़ आई : होली पर भाजपा मुख्यालय में अबीर गुलाल पर कार्यकर्ता सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ खूब थिरके। इस अवसर पर सीएम धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर रंगोत्सव से प्राप्त ऊर्जा से राज्य के विकास में नए रंगों को भरना है।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने होली खेली। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत रंगों एवं फूलों से कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। सीएम एवं प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में संगीत की धुन पर सभी लोगों ने नृत्य से होली का जश्न मनाया।

सीएम धामी ने कहा कि ये दुनिया का अनूठा त्योहार है, जो सभी तरह के भेदभाव और द्वेष समाप्त करने का है। साथ ही सभी से आग्रह किया कि उत्सव में आप सभी अपनी प्रसन्नता एवं उल्लास बनाए रखें। जन-जन की सरकार अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 23 विभागों को घर-घर पहुंचाकर हमने जनता की समस्याओं का उनके दरवाजे पर समाधान का प्रयास किया।

पारिवारिक अनहोनी की घटना के चलते होली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समारोह में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश में सभी को रंगोत्सव की हार्दिक बधाई दी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी होली की बधाई देते हुए कहा कि जहां भी उत्सव मनाएं, उसे बेहद जिम्मेदारी, सद्भावना और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाएं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सरकार में दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, सुभाष बर्थवाल, मधु भट्ट, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।